PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा तखतगढ़
सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल कुमार उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में चैलसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दिनांक 13.08.2026 को डोडा पोस्त से भरी एम्बुलेंस छोड कर भगे अभियुक्त विपिन भाट को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।
घटनाः-दिनांक 13.08.2026 को लादूसिंह उ.नि. पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता द्वारा दौराने नाकाबन्दी एक डोडा पोस्त से भरी एंबुलेंस ईको नंबर आरजे-27-पीबी-9872 में से 01 क्विटंल, 54 किलो, 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर एस्कॉर्ट कर रहे अभियुक्त मोतीलाल को गिरफ्तार किया गया था एवं प्रकरण अन्तर्गत धारा 8/15, 29 एन.डी.पी. एस. एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तः-विपिन भाट पुत्र भैरूलाल जाति भाट उम्र 32 वर्ष निवासी चैनाखेडा पुलिस थाना भादसौडा जिला चित्तौडगढ।
पुलिस टीमः-
01. जीवाराम स.उ.नि. पुलिस थाना पिण्डवाडा।
02. मांगीलाल हैडकानि. 359, पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
03. अरविन्द कानि 508, पुलिस थाना पिण्डवाडा।


