PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-नगर पालिका के चुनाव में बुधवार को 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर है एवं 4 सितंबर सुबह चुनावी मैदान में डटे रहने वाले सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार नामांकन वापस लेने के पहले नगर पालिका के वार्ड 3 से दिनेश कुमार रावल, वार्ड 24 से रजनी शर्मा व वार्ड 26 से नवाज शरीफ ने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सर्वेश्वर निंबार्कसमक्ष पेश होकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इसके बाद भाजपा के 34 व कांग्रेस के 35 एवं निर्दलीय 59 उम्मीदवार अब शेष रहे हैं। हालांकि गुरुवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि हैइसके बाद चुनावी दंगल में रहने वाले सभी उम्मीदवारों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएंगी। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बुधवार शाम 6.30 बजे कुंदन नगर वार्ड 12 में पहुंच कर मतदाताओं से संपर्क किया।
