• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-अवैध बजरी ले जाते हुए दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 3, 2026
in Local
0
पाली-अवैध बजरी ले जाते हुए दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बजरी से भरे दो बिना नंबर के ट्रैक्टर जब्त किए। दोनों ट्रैक्टर सोजत पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए। कार्रवाई के बाद खनिज विभाग की टीम थाने पहुंची। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

तहसीलदार कुम्पसिंह पंवार को अवैध बजरी परिवहन की सूचना मिली थी। प्रशासनिक टीम मेला चौक के पास पहुंची। बजरी से भरे दो ट्रैक्टर रुकवाए गए। जांच में दोनों पर नंबर प्लेट नहीं मिली। इसके बाद दोनों वाहन जब्त किए गए। पुलिस को सौंप दिए गए।

कार्रवाई की सूचना पर खनिज विभाग के सहायक अभियंता गजेंद्र सोजत थाने पहुंचे। उन्होंने जब्त ट्रैक्टरों की जानकारी ली। बजरी से जुड़े दस्तावेज देखे। अन्य तथ्यों की – जांच शुरू की। विभाग अवैध खनन – और परिवहन के नियमों के तहतआगे की कार्रवाई कर रहा है।

दोनों ट्रैक्टर बिना नंबर के हैं। मालिक और संचालक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। जांच के बाद ही साफ होगा कि ट्रैक्टर किसके हैं। बजरी कहां से लाई जा रही थी। पुलिस और खनिज विभाग चेसिस नंबर सहित अन्य दस्तावेजों के आधार पर मालिक की जानकारी जुटा रहे हैं।

क्षेत्र में बिना नंबर ट्रैक्टरों के संचालन पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर ऐसे वाहनों से बजरी और अन्य खनिज सामग्री ढोने की शिकायतें आती। प्रशासन की कार्रवाई को अवैध बजरी परिवहन पर अंकुश की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि ट्रैक्टर केवल परिवहन में इस्तेमाल हो रहे थे या इसके पीछे अवैध खनन से जुड़ा कोई नेटवर्क भी सक्रिय है।

कार्रवाई के बाद अवैध बजरी परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जांच में नियमों का उल्लंघन मिला तो वाहन मालिकों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Previous Post

बाली में 4 निर्दलीयों ने वापस लिए नामांकन वार्ड 8 में कांग्रेस को राहत यहां दो निर्दलीय पीछे हटे

Next Post

शिवगंज में वार्ड 3 से दिनेश, वार्ड 24 से रजनी व 26 से नवाज ने नाम वापस लिए

Next Post
शिवगंज में वार्ड 3 से दिनेश, वार्ड 24 से रजनी व 26 से नवाज ने नाम वापस लिए

शिवगंज में वार्ड 3 से दिनेश, वार्ड 24 से रजनी व 26 से नवाज ने नाम वापस लिए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page