PALI SIROHI ONLINE
खीमा राम मेवाडा
सुमेरपुर | नगर में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात सामने आई है। शिवगंज निवासी एक ऑटो चालक को दो युवकों उसका ऑटो, मोबाइल फोन और नकदी लूट लिए।
पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार शिवगंज थाना क्षेत्र के चांदाना निवासी 42 वर्षीय कैलाश कुमार मेघवाल शिवगंज से सुमेरपुर आ रहा था। होटल वुडलैंड के पास दो युवकों ने उसे रोककर मारवाड़ी ढाणी रामनगर चलने के लिए ऑटो किराये पर किया। वहां पहुंचने के बाद एक युवक अंदर गया और कुछ देर बाद भुजिया की प्लेट लाया और उसे भुजिया खिला दिए। एक घंटे बाद होश आने पर देखा कि उसका ऑटो, मोबाइल फोन और पर्स में रखे करीब 3500 रुपये गायब है। लोगों से पूछताछ करने पर पता दोनों युक्क ऑटो लेकर चले गए हैं।


