PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू | बरसात के मौसम में शहरवासियों, पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम आवागमन देने के लिए नगर पालिका ने सड़कों पर पेचवर्क अभियान शुरू किया है। प्रशासन के निर्देश पर तकनीकी शाखा मुख्य मार्गों के साथ कॉलोनियों की सड़कों पर भी गड्डों की मरम्मत करा रही है।
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार वर्षा ऋतु में कई जगह सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें मिली थीं। इन्हीं को देखते हुए अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार पहले मुख्य सड़कों की मरम्मत हो रही है। इसके बाद कॉलोनी क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों पर काम कराया जा रहा है। शहर के सौंदर्गीकरण, यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के लिए जरूरी काम आगे भी जारी रहेंगे।


