PALI SIROHI ONLINE
बाली-नाना थाना क्षेत्र के चौपा की नाल में एक युक्क पर जानलेवा हमला कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से नाना थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ परिवाद देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिवाद के अनुसार, खादरा फली निवासी इकाराम पुत्र लसाराम ने बताया कि 2 अगस्त की रात 8 बजे उसका भाई सामताराम और पप्पूराम बाइक से पास की दुकान पर तंबाकू लेने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे शंकरलाल, बाबूराम, अशोकऔर दो अन्य अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी, सरिए और पाइप से हमला कर दिया।
हमले में सामताराम के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। पैरों की हड्डियां टूट गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे पप्पूराम के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने पप्पूराम की जेब से 5,300 रुपए भी निकाल लिए। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। परिवाद में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।


