• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज की अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आगःधमाके से मुड़े शटर-टूटी दीवारें, लाखों का नुकसान; बड़ा हादसा टला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0
शिवगंज की अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आगःधमाके से मुड़े शटर-टूटी दीवारें, लाखों का नुकसान; बड़ा हादसा टला

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शिवगंज की अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आगःधमाके से मुड़े शटर-टूटी दीवारें, लाखों का नुकसान; बड़ा हादसा टला

सिरोही-सिरोही-शिवगंज के केसरपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोयल अगरबत्ती फैक्ट्री में बीती रात भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

बंद गोदाम में धुआं भर जाने के कारण सुबह करीब 4 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिससे शटर और लोहे के पतरे मुड़ गए तथा तीन दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।दमकल की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा हैरात 11 बजे लगी आग, सुबह हुआ जोरदार धमाका

जानकारी के अनुसार, आग मंगलवार रात करीब 11 बजे गोयल अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी। फैक्ट्री का गोदाम पूरी तरह बंद होने से धुआं बाहर नहीं निकल सका। इसी कारण सुबह करीब 4 बजे तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री के शटर और लोहे के पतरे मुड़ गए तथा गोदाम की तीन दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।मजदूरों ने दी सूचना, चार घंटे चला रेस्क्यू

धमाके की आवाज सुनकर सामने स्थित फैक्ट्री में सो रहे मजदूर बाहर आए और आग की लपटें देखकर तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।गोदाम पूरी तरह खाक, सीसीटीवी भी जले

आग की चपेट में आने से फैक्ट्री का एक पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। गोदाम में रखा तैयार माल, कच्चा सामान और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी आग में नष्ट हो गए। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।टला बड़ा हादसा, जांच जारी

राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में कोई जनहानि नहीं हुई। यदि आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो यह आसपास के तीन अन्य गोदामों तक फैल सकती थी।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Previous Post

तखतगढ़ में साँप का रेस्कयू कर रहे युवक को साँप ने काटा,जिंदा कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा युवक

Next Post

आबुरोड-चंद मिनटों में बाइक चोरी, हैंडल लॉक तोड़कर स्टार्ट की, चारों तरफ नजरें घूमाकर ले भागा चोर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page