PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली जिले के तखतगढ़ में स्नेक कैचर को कोबरा ने डंक मार दिया इसके बावजूद 10 हजार से अधिक साँप पकड़ने वाले तख्तगढ़ के रहने वाले स्नेक कैचर संजय वाल्मीकि ने हार नही मानी और सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुचा ओर इलाज शुरू करवाया।
पाली में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। स्नैक कैचर ओल्ड ICU में भर्ती है। गोरतलब है कि तखतगढ़ में सांप पकड़ कर डिब्बे में डालने के दौरान कोबरा ने उंगली पर काट लिया था।
घटना बुधवार शाम को हुई तखतगढ़ में चौधरियों के मोहल्ले में एक घर में आए सांप को पकड़ने गए थे। यहां सांप एक पाइप में बैठा था। यहां से ये निकला तो पत्थर के नीचे बैठ गया। पत्थर हटाकर इसे हाथ में लिया और डिब्बे में डालने लगा तो कोबरा ने उंगली पर डस लिया। इसके बाद मैं इसे डिब्बे बंदकर बांगड़ हॉस्पिटल ले आया।

