PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में 5 मिनट में पार्क के बाहर से बाइक चोरी हो गई। बदमाश ने बाइक का ताला तोड़ा और चंद मिनटों में उसे स्टार्ट कर लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पार्क के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
मामला आबूरोट के शांतिकुंज पार्क से शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुनियापुर निवासी वसीम खान शनिवार सुबह करीब 6 बजेशांतिकुंज पार्क में सैर और व्यायाम के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग क्षेत्र में खड़ी कर हैंडल लॉक लगा दिया था। लगभग 7:15 बजे जब वे वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।सीसीटीवी में दिखा आरोपी
घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिया। आरोपी दिव्यांग जैसा प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड होने से पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।
हैंडल लॉक तोड़कर ले गयावसीम खान ने बताया कि हैंडल लॉक लगा होने के बावजूद चोर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में शहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।शहर के व्यस्त मार्ग और सार्वजनिक स्थल पर हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता है। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।

