• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज- त्रिवेणी गिरी महाराज की हत्या का राज खुला, कोठार निवासी तोलाराम उर्फ तुलसीगिरी व श्रवण गिरफ्तार, कॉम्बेश्वरजी क्षेत्र में आपसी रंजिश में हुई थी हत्या

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 14, 2026
in Local
0
शिवगंज- त्रिवेणी गिरी महाराज की हत्या का राज खुला, कोठार निवासी तोलाराम उर्फ तुलसीगिरी व श्रवण गिरफ्तार, कॉम्बेश्वरजी क्षेत्र में आपसी रंजिश में हुई थी हत्या

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-आपसी द्वेषता बनी महाराज की हत्या की वजह, हत्या के मामले में पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार डॉ. अजेय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा कब्बेश्वर महादेव मन्दिर के संत त्रिवेणी गिरी जी महाराज की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना का पर्दाफाश करने हेतु टीम का गठन कर श्री नरेन्द्र कुमार अति. पुलिस अधीक्षक सिरोही व  पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निर्देशन में ओमप्रकाश चौधरी नि.पु. थानाधिकारी शिवगंज ने घटना को चुनौती के रूप में लेते हुये घटना का पर्दाफाश कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना विवरणः- प्रार्थी पागल गिरी उर्फ पागल बाबा चेला दिपक गिरी जी निवासी भंवरी गुफा मालनु रोड सिवेरा हाल वैधनाथ महादेव मन्दिर पुलिस लाईन के पास रामपुरा रोड सिरोही ने पुलिस थाना शिवगंज पर रिपोर्ट दी कि मेरे गुरू भाई त्रिवेणीगिरी जी चेला दिपक गिरी जी उम्र करीब 70 साल पिछले करीब दो तीन वर्षों से कब्बेश्वर महादेव मन्दिर ध्रुबाणा में निवास कर रहे थे। कल मुझे सुचना मिली कि त्रिवेणी गिरीजी की मौत हो गयी है। जिस पर आज मै कबेश्वर महादेव मन्दिर ध्रुबाणा आया व देखा तो त्रिवेणी गिरीजी की लाश मन्दिर परिसर के कमरे के उपर खाट पर सोई हुई पडी है लाश करीब 2-3 दिन पुरानी होने से खराब हो चुकी है बदबू आ रही है। निचे कमरे में सामान वगैरा बिखरा हुआ मुझे त्रिवेणी गिरीजी मौत के संबध मे शक है। वगैरा रिपोर्ट पर मर्ग सं. 14 दिनांक 02.10.2026 धारा 194 बीएनएसएस में पुलिस थाना शिवगंज, जिला सिरोही में दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना खुलासाः- मृतक त्रिवेणी गिरी जी महाराज व तुलसी गिरी जी महाराज कोलीवाड़ा के बीच श्रावण माह में कब्बेश्वर महादेव मन्दिर में गुरू के पोस्टर लगाने की बात को लेकर बोलचाल हुई थी। फिर दोनो के मध्य अपने आप को नागा बाबा के रूप में बताते हुये झगडा हुआ था। आरोपी तुलसी गिरी के आश्रम पर श्रवण कुमार गमेती भील करीब 7-8 वर्ष से रहकर सुमेरपुर-शिवगंज व आस पास क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। यहीं झगडे के मामले को आरोपी तुलसी गिरी ने प्रतिशोध के रूप में लिया और मृतक त्रिवेणी गिरी से बदला लेने की तैयारी शुरू की। दिनांक 29.09.26 को आरोपी तुलसी गिरी मोटरसाईकिल लेकर सुमेरपुर आया और आरोपी श्रवण कुमार व उसके साथी को मोटरसाईकिल पर बैठाकर अन्दरूनी मार्गो से ले जाते हुये कानाकोलर गेट से पूर्व उनको कब्बेश्वर महादेव मन्दिर जाने के लिये छोडकर चला गया। आरोपी श्रवण कुमार व उसकी साथी दोनो पैदल पैदल कब्बेश्वर महादेव मन्दिर गये। मन्दिर में बने आश्रम के उपर रात्रि में त्रिवेणी गिरी जी महाराज की सोते समय हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने आश्रम के कमरे में स्थित सामान को बिखेर कर तलाशी ली और जो सामान मिला उसे लेकर फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. श्रवणकुमार पुत्र  करमाराम गमेती भील उम्र 32 साल पैशा मजदुरी निवासी निचला थला ढेड मारीया पुलिस थाना कोटड़ा जिला उदयपुर (राज)
02. तोलाराम उर्फ तुलसीगिरी पुत्र बिजाराम चेला हरीगिरी महाराज उम्र 58 साल निवासी कोठार पुलिस थाना नाना हाल चेतन बाला हनुमानजी कोलीवाड़ा पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली (राज)

पुलिस टीम :-
1. ओमप्रकाश चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज
2. श्याम लाल उ.नि. वृत कार्यालय शिवगंज
3. मनोहर सिंह सउनि पुलिस थाना शिवगंज
4.  महेन्द्र सिंह सउनि वृत्त कार्यालय शिवगंज
5. प्रेम सिंह सउनि पुलिस थाना शिवगंज
6.  रणवीर सिंह हैडकानि. पुलिस थाना शिवगंज
7.  वीरेन्द्रसिंह कानि. वृत कार्यालय शिवगंज (विशेष भूमिका)
8.  गोविन्दलाल कानि. पुलिस थाना शिवगंज (विशेष भूमिका)
9. गोवाराम कानि. पुलिस थाना शिवगंज
10.  प्रकाश कुमार कानि. पुलिस थाना शिवगंज (विशेष भूमिका)
11. महेन्द्र कुमार कानि. पुलिस थाना शिवगंज
12.  गणपतलाल कानि. पुलिस थाना शिवगंज
13.  जितेन्द्र सिंह कानि. पुलिस थाना पिण्डवाडा
14.  सुरेशकुमार कानि. साईबर सैल सिरोही
15.  रमेशकुमार कानि. साईबर सैल सिरोही

Previous Post

आबूरोड के पाबा सरकारी स्कूल में चोरीः ताले तोड़कर सामान ले गए बदमाश, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; कैंपस में मिली बाइक

Next Post

सोजतसिटी-ऑनलाईन जूआ राशि व 333 ग्राम अवैध अफीम दूध के साथ एक युवक गिरफ्तार

Next Post
सोजतसिटी-ऑनलाईन जूआ राशि व 333 ग्राम अवैध अफीम दूध के साथ एक युवक गिरफ्तार

सोजतसिटी-ऑनलाईन जूआ राशि व 333 ग्राम अवैध अफीम दूध के साथ एक युवक गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page