• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोजतसिटी-ऑनलाईन जूआ राशि व 333 ग्राम अवैध अफीम दूध के साथ एक युवक गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 14, 2026
in Local
0
सोजतसिटी-ऑनलाईन जूआ राशि व 333 ग्राम अवैध अफीम दूध के साथ एक युवक गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पुलिस थाना सोजतसिटी की ऑनलाईन जूआ व अवैध मादक पदार्थ के तहत प्रभावी कार्यवाही
333 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद,ऑनलाईन जूआ आश्य राशि 36,97,600/- रूपये बरामदऑनलाईन जुआ खिलाने व अवैध मादक पदार्थ तस्करी का एक मुलजिम गिरफ्तार,जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में ओमप्रकाश अति. पुलिस अधीक्षक एवं प्रतीक मील वृत्ताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन दवेन्द्र सिंह नि.पु. थानाधिकारी सोजत सिटी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सोजत सिटी पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

घटना का विवरणः दिनांक 13.10.2026 को गोपालसिंह उ.नि. मय जाब्ता द्वारा जिला स्पेशल टीम की आसुचना व मुखबिर ईतला अनुसार अमरचंद पुत्र दुर्गाराम उम्र 43 साल निवासी धीनावास रोड, सोजतसिटी के रहवासी मकान ऑनलाईन केसीनों के उपयोग में लिये जा रहे 08 मोबाईल फोन व 01 टेबलेट व 36,97,600 रूपये रोकड तथा प्लास्टिक की 04 थैलीयों में कुल 333 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद कर अभियुक्त अमरचंद को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण संख्या 298/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट, 3/4 राजस्थान सार्वजनिक धूत अध्यादेश 1949, 66डी आईटी एक्ट व 318(4) बीएनएस पुलिस थाना सोजत सिटी पर दर्ज किया जाकर अभियुक्त से प्रकरण में गहनता से अनुसंधान जारी है।

गठित टीम द्वारा किये गये प्रयासः गठित टीम के सदस्यो द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त तस्करो के संबंध में गोपनीय रूप से जिला स्पेशल टीम द्वारा आसूचना संकलन कर थाना क्षेत्र में तस्करों को चिन्हित कर मुखबिर व तकनीकी तंत्र को विकसित किया जाकर उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

गठित टीमः-

  1. गोपालसिंह उ.नि. पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली।
  2. राजेन्द्रसिहं उ.नि. जिला स्पेशल टीम पाली।
  3. जगाराम सउनि जिला स्पेशल टीम पाली।
  4. गौतम आचार्य सउनि साईबर सैल पाली।
  5. धनराज मु.आ. 176 जिला स्पेशल टीम पाली।
    6.लक्ष्मण सिहं कानि. 46 जिला स्पेशल टीम पाली। (विशेष भूमिका)
  6. रामनिवास कानि. 642 जिला स्पेशल टीम पाली। (विशेष भूमिका)
  7. देवीलाल कानि. 935 जिला स्पेशल टीम पाली। (विशेष भूमिका)
  8. धर्मेन्द्र कानि. चालक 1266 जिला स्पेशल टीम पाली
  9. भजना म.कानि. 1435 जिला स्पेशल टीम पाली। (विशेष भूमिका)
  10. संगीता म.कानि. 1768 जिला स्पेशल टीम पाली। (विशेष भूमिका)12. महिपाल कानि. 27 पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली। (विशेष भूमिका)
  11. विनोद कुमार कानि. 1656 पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली।
  12. नन्दलाल कानि. 1666 पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली। (विशेष भूमिका)
  13. माधूराम कानि. 630 पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली।
  14. सरीता म.कानि. 1516 पुलिस थाना सोजतसिटी जिला पाली। (विशेष भूमिका)

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अमरचंद पुत्र दुर्गाराम उम्र 43 साल निवासीधीनावास रोड, सोजतसिटी

आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सएप नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

Previous Post

शिवगंज- त्रिवेणी गिरी महाराज की हत्या का राज खुला, कोठार निवासी तोलाराम उर्फ तुलसीगिरी व श्रवण गिरफ्तार, कॉम्बेश्वरजी क्षेत्र में आपसी रंजिश में हुई थी हत्या

Next Post

रानी पुलिस ने चोरी की वारदात का किय्या खुलाशा, टीवी, 32 मोबाईल रिकवर, एक बाइक चोरी का भी खुलासा, बालाजी पैलेस में हुई थी वारदात

Next Post
रानी पुलिस ने चोरी की वारदात का किय्या खुलाशा, टीवी, 32 मोबाईल रिकवर, एक बाइक चोरी का भी खुलासा, बालाजी पैलेस में हुई थी वारदात

रानी पुलिस ने चोरी की वारदात का किय्या खुलाशा, टीवी, 32 मोबाईल रिकवर, एक बाइक चोरी का भी खुलासा, बालाजी पैलेस में हुई थी वारदात

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page