• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

SBI में 10 रुपए के नए नोटों की गड्डियां बांटीःधनतेरस से पहले बैंक में सुबह से लगी लाइन, हर खातेदार को मिली 1 हजार की गड्डी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 7, 2026
in Local
0
SBI में 10 रुपए के नए नोटों की गड्डियां बांटीःधनतेरस से पहले बैंक में सुबह से लगी लाइन, हर खातेदार को मिली 1 हजार की गड्डी

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-दीपावली और धनतेरस को देखते हुए जालोर के कचहरी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में शुक्रवार को 10 रुपए के नए नोटों का वितरण किया गया। बैंक की ओर से प्रति व्यक्ति 1 हजार रुपए की एक फ्रेश गड्डी उपलब्ध करवाई गई। नए नोट लेने के लिए सुबह 10 बजे से ही बैंक में शहरवासियों की कतार लग गई। बैंक प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल यह व्यवस्था एक दिन के लिए की गई है। आगे स्टॉक उपलब्ध होने पर दोबारा वितरण किया जाएगा।

सुबह 10 बजे से बैंक में लगी कतारें

कचहरी रोड स्थित SBI के बैंक प्रबंधक मुकेश सुन्देशा ने बताया कि RBI के निर्देशानुसार प्रति व्यक्ति 10 रुपए के नोटों की 1 हजार रुपए की एक फ्रेश गड्डी दी जा रही है। बैंक की ओर से प्रत्येक व्यक्ति को केवल एक ही गड्डी उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था शुक्रवार को एक दिन के लिए की गई है। आगे नए नोटों का स्टॉक उपलब्ध होने पर फिर से वितरण किया जाएगा।

पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में इस्तेमाल होंगे नए नोट

दीपावली पर पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में नए नोटों के इस्तेमाल को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। इसी वजह से नए नोटों की गड्डियां लेने के लिए सुबह से ही शहरवासी बैंक पहुंचने लगे।

Previous Post

रोहिड़ा पुलिस ने करोड़ों की गांजे की खेती का किया पर्दाफाश,2 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पाली के बिजली घर और टायर शॉप में लगी आगः फायर ब्रिगेड और दुकानदारों ने कुछ ही देर में काबू पाया

Next Post
पाली के बिजली घर और टायर शॉप में लगी आगः फायर ब्रिगेड और दुकानदारों ने कुछ ही देर में काबू पाया

पाली के बिजली घर और टायर शॉप में लगी आगः फायर ब्रिगेड और दुकानदारों ने कुछ ही देर में काबू पाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page