PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में शुक्रवार देर शाम को शहर के धोला चोतरा स्थित बिजली घर परिसर में पड़े कचरे में और नया गांव रोड स्थित एक ट्यूब-टायर की शॉप में आग लग गई। हालांकि, समय रहते आग बुझा दी गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार, पाली शहर के धोला चोतरा बिजली घर परिसर में पड़े कचरे में शुक्रवार देर शाम को आग लग गई।
आग लगने का कारण साफ नहीं हुआ है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी होगी। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया।
इसी तरह शहर के नया गांव रोड स्थित एक ट्यूब-टायर की शॉप में भी आग लग गई। लोगों ने दुकान से धुंआ उठता देखा तो शॉपकीपर को कॉल कर बुलाया और आस-पास के दुकानदारों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया।
