• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रोहिड़ा पुलिस ने करोड़ों की गांजे की खेती का किया पर्दाफाश,2 आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 6, 2026
in Local
0
रोहिड़ा पुलिस ने करोड़ों की गांजे की खेती का किया पर्दाफाश,2 आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा

पुलिस की नशा विरोधी अभियान के तहत बडी कार्यवाही।> दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में गांजे की खेती का पर्दाफाश कर कुल चार खेतो से 1548.484 किलोग्राम हरे गांजे के पौधे किए जब्त> एनडीपीएस एक्ट के तहत 04 प्रकरण दर्ज कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।> कुल जब्त गांजे की कीमत करीब एक करोड से अधिक आंकी गई है।

सिरोही-डॉ. अजेय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  राहुल मीणा, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में  ओमकरण नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा मय टीम द्वारा खास मुखबिर की ईत्तला पर कुल चार खेतों पर जाकर मक्का व अरण्डी व वरयाली की खेती में बीज सहित 1548.484 किलोग्राम हरे गांजे के पौधो को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल चार प्रकरण दर्ज कर दो खेत मालिक को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण अवैध मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में दर्ज कर उक्त खेती के संबंध में गहनता से पुछताछ की जा रही है। अन्य स्थानो पर सघनता से सर्च अभियान जारी है। कुल जब्त गांजे की कीमत करीब एक करोड से अधिक आंकी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. मुकेश कुमार पुत्र भोजाराम जाति गमेती भील उम्र 25 साल निवासी केदार पादर पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही
02. सुनियाराम उर्फ सुनील पुत्र  लसमाराम जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी केदार पादर पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही

पुलिस टीमः-
1.  ओम करण नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा
2.  कमलेश गहलोत निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सरुपगज मय जाब्ता
3.  लादु सिह उनि पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता
4. छैल सिह सउनि पुलिस थाना रोहिडा
5.  पुष्पेन्द्र सिह कानि न 459 पुलिस थाना रोहिडा
6. रामलाल कानि न 920 पुलिस थाना रोहिडा
7. गंगाराम कानि नं 929, पुलिस थाना रोहिडा (विशेष भूमिका)
8. जितेन्द्र सिह कानि नं. 229 पुलिस थाना रोहिडा

Previous Post

राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर खौड के उचित मूल्य दुकानदार का प्राधिकार पत्र निलम्बित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page