PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर की सायला पुलिस पर नशा तस्कर मंगलवार रात फायरिंग करते हुए फरार हो गए। तस्करों की गुजरात नंबर की कार से 319 किलो डोडा पोस्त और 6 फर्जी नंबर प्लेट मिलीं। पुलिस एक स्थानीय युवक की पहचान कर ली है।
मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक- पंचायत चुनाव को देखते हुए नशे की तस्करी के खिलाफ अभियान चल रहाहै। सायला थाना पुलिस को इनपुट मिला कि गुजरात नंबर की एक सफेद रंग की क्रेटा कार से तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस कस्बे के सनशाइन होटल के पास पहुंची।पुलिस को देख तस्करों ने की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक टीम सनशाइन होटल पहुंची तो वहां सफेद रंग की क्रेटा कार (जीजे 01 डब्ल्यूएफ 1772) दिखाई दी। पुलिस की भनक लगते ही कार सवार युवकों ने गाड़ी को एक गली से निकालकर फरार होने की कोशिश की। लेकिन घिरने के बाद वे कार छोड़ पुलिस पर फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के 18 कट्टों में डोडा पोस्त भरा मिला। वजन करने पर यह खेप 319.850 किलोग्राम निकली। कार से 6 फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से फरार युवकों में से एक की पहचान भूराराम पुत्र भोमाराम जाट के रूप में की। भूराराम सायला का ही निवासी है और वीर तेजा गैराज के पास रहता है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 29 तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।





