PALI SIROHI ONLINE
पिपलिया कलां-कस्बे में पीजी मेमोरियल अस्पताल के पास रोडवेज बस की चपेट में बाइक आ गई। पिपलिया चौकी के कांस्टेबल मनोज कुमार के मुताबिक भूराराम 50 पुत्र बिरदाराम जाति सेनचा सीरवी निवासी बेरा घर ढीमडा पिपलिया कलां बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था। सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। भूराराम बाइक समेत बस के नीचे आ गया।
हादसे में भूराराम को गंभीर चोटें आईं। एक हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने उसे पिपलिया कलां चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली रेफर किया। जहां से जोधपुर रेफर कर दिया है।





