• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली 02 किलो 927 ग्राम अवैध अफीम का दुध बरामद।01 आरोपी गिरफ्तार अफीम परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार पुलिस थाना सिरियारी एवं जिला स्पेशल टीम (DST) की संयुक्त रूप से एनडीपीएस एक्ट की बड़ी कार्यवाही02 किलो 927 ग्राम अवैध अफीम का दुध बरामद।01 आरोपी गिरफ्तार अफीम परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल जब्त । मोनिका सेन, आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में, ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं प्रतीक मील, वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में तथा हुकमगिरी, थानाधिकारी पुलिस थाना सिरियारी एवं राजेंद्र सिंह, प्रभारी जिला स्पेशल टीम (DST) के नेतृत्व में पुलिस थाना सिरियारी एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में बड़ी एवं सफल कार्यवाई की गई। उक्त कार्यवाई में पुलिस टीम द्वारा कुल 02 किलो 927 ग्राम अवैध अफीम का दुध बरामद कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा अफीम के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

घटना का विवरणः- पुलिस थाना सिरियारी एवं जिला स्पेशल टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाकर उस पर सवार एक व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 927 ग्राम अवैध अफीम का दुध बरामद हुआ। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अफीम के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में बरामद अफीम के स्रोत, गंतव्य, खरीद-फरोख्त तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में गहन अनुसंधान हेतु उच्च अधिकारियों आदेशानुसार जांच थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत रोड के हवाले की गई।

पुलिस द्वारा किए गए प्रयासः अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस थाना सिरियारी एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी सतर्कता, बेहतर समन्वय एवं प्रभावी पुलिसिंग के परिणामस्वरूप उक्त कार्यवाई में कुल 02 किलो 927 ग्राम अवैध अफीम का दुध बरामद करने में महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

गठित टीम डोडा पोस्तः-
1. राजेन्द्रसिंह सउनि डीएसटी
2.  चंद्रवीरसिंह सउनि डीएसटी
3.  जगाराम सउनि डीएसटी
4. धनराज मुआ नम्बर 176 डीएसटी
5. लक्ष्मणसिंह कानि. न. 46 डीएसटी विशेष भूमिका
6. रामनिवास कानि. न. 642 डीएसटी विशेष भूमिका
7.  देवीलाल कानि. न. 935 डीएसटी विशेष भूमिका
8. धर्मेन्द्रसिंह कानि. चालक न. 1266 डीएसटी
9.  अमीलाल उनि पुलिस थाना सिरीयारी।
10.  ओमाराम कानि. न. 1344 पुलिस थाना सिरीयारी।
11.  मनमोहन कानि. न. 1705 पुलिस थाना सिरीयारी।
12.  गोतम चन्द कानि. न. 1822 पुलिस थाना सिरीयारी।
13. विजय कुमार कानि. न. 235 पुलिस थाना सिरियारी
14.  महेंद्र तंवर कानि. न. 1474 पुलिस थाना सिरियारी

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
मिठुलाल पुत्र केसुलाल उम्र 33 साल पेशा मजदुरी निवासी नारायणपुरा पुलिस थाना राश्मी जिला चितौडगढ राज.

आमजन से अपीलः- पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण अथवा परिवहन से संबंधित कोई सूचना हो तो तत्काल पाली पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, नशे के विरुद्ध इस अभियान में पाली पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।

Previous Post

तखतगढ-वार्ड नंबर 22 के निर्विरोध पार्षद शिल्पा कुमावत द्वारा 250 वार्ड वासीयो को 5 बसो से रामदेवरा यात्रा रवाना

Next Post

सायला पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागे तस्करः क्रेटा कार में मिला 319 Kg डोडा पोस्त; 6 फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं

Next Post

सायला पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागे तस्करः क्रेटा कार में मिला 319 Kg डोडा पोस्त; 6 फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page