PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने स्वरूपगंज थाने को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
युवक के हाथ पर कुछ शब्द लिखे हैं, लेकिन उनसे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।
पुलिस युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया की मदद ले रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किन हालात में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की जानकारी सामने आ सकती है।




