• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

18 नवंबर को जालोर में महापड़ाव की चेतावनीः प्रत्याशी पति की 13वें दिन भी भूख हड़ताल जारी; दोबारा मतदान की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 12, 2026
in Local
0
18 नवंबर को जालोर में महापड़ाव की चेतावनीः प्रत्याशी पति की 13वें दिन भी भूख हड़ताल जारी; दोबारा मतदान की मांग

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सरपंच प्रत्याशी प्रकाश कंवर के पति करण सिंह की भूख हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। कलेक्ट्रेट के सामने चल रहे धरने पर करण सिंह ने अब 18 नवंबर को महापड़ाव करने की चेतावनी दी है। इसमें जोधपुर संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है।

बोले- अब तक कोई मिलने तक नहीं आया

करण सिंह ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासन के किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर उनकी बात सुनी है। ऐसे में बैठक में सर्वसम्मति से 18 नवंबर को महापड़ाव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

महापड़ाव में बाड़मेर के शिव विधायक रविंद्र सिंह सहित जालोर, पाली, सिरोही, बाड़मेर और जोधपुर संभाग के अन्य जिलों से करीब 30 से 40 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया जाएगा।

करण सिंह ने कहा कि भले ही समाधान होने में पांच साल लग जाएं, लेकिन जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल के दौरान भले ही उनके प्राण चले जाएं, लेकिन आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

धरना स्थल पर उनके समर्थन में बैठे लोग भी वहीं भोजन बना रहे हैं और धरना स्थल पर ही भोजन कर रहे हैं। सभी की एक ही मांग है कि आलासन ग्राम पंचायत में एक बार फिर मतगणना कराई जाए या दोबारा मतदान करवाया जाए।

यह है पूरा मामला

करण सिंह का आरोप है कि आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की पहली मतगणना में प्रकाश कंवर को दो वोटों से विजयी घोषित किया गया था। इसके बाद दोबारा मतगणना में दो बैलेट पेपर कम मिले और परिणाम बदल गया।

दूसरी मतगणना के बाद रकमा देवी को एक वोट से विजयी घोषित कर दिया गया। करण सिंह का दावा है कि चुनाव में कुल 3127 वोट पड़े थे, जबकि दोबारा मतगणना में केवल 3125 मतपत्र ही मिले। उन्होंने भाजपा नेता पुखराज वीराना पर भी बूथ में पहुंचकर मतगणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। करण सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोबारा मतगणना कराने की मांग की है।

Previous Post

बीजापुर ग्राम में बुजुर्ग पर हमलाः सिर में आई गंभीर चोट, चाय की दुकान पर दो पक्षों में हुआ था विवाद

Next Post

स्वरूपगंज स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौतः सोशल मीडिया की मदद से पहचान के प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

Next Post
स्वरूपगंज स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौतः सोशल मीडिया की मदद से पहचान के प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

स्वरूपगंज स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौतः सोशल मीडिया की मदद से पहचान के प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page