• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-अहमदाबाद-जम्मू तवी ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट: सीट के लिए मारपीट की, कांच तोड़े

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर अहमदाबाद से जम्मू तवी जा रही ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिससे कोच में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कोच की खिड़कियों के कांच भी तोड़ दिए गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दो समूहों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए एक युवक को ट्रेन से नीचे उतार लिया।

मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने युवक को जीआरपी के सुपुर्द कर मामला दर्ज करने के लिए कहा। हालांकि, जानकारी के अनुसार युवक जीआरपी थाने नहीं पहुंचा और इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। जीआरपी ने भी इस घटना से अनभिज्ञता जताई है।

कोच में महिलाएं और बच्चे भी थे मौजूद

घटना के दौरान कोच में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। मारपीट और तोड़फोड़ के कारण उनमें दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

Previous Post

झाड़ोली के तीन सगे भाई-बहन एक साथ RAS-2024 में चयनितः झाड़ोली के परमवीर ने 24वीं, सेजल ने 120वीं और महिपाल ने 931वीं रैंक की हासिल

Next Post

सांडेराव-मोबाइल सिम बैचने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक को तोडा, घटना सीसी टीवी में हुई कैद

Next Post
सांडेराव-मोबाइल सिम बैचने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक को तोडा, घटना सीसी टीवी में हुई कैद

सांडेराव-मोबाइल सिम बैचने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक को तोडा, घटना सीसी टीवी में हुई कैद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page