PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाड़ा/खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर उपखंड के सांडेराव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 62 सिदरू के समीप सहयोग होटल के पास अज्ञात व्यक्ति का मिला शव,सूचना पर सांडेराव पुलिस पहुंची घटना स्थल व शव को भिजवाया सांडेराव मोर्चरी,अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्ती के प्रयास किए शुरू
पुलिस जवान पाबू सिंह ने बताया कि की पुलिस को सूचना मिली कि सिंदरू सहयोग होटल के पास एक आदमी घायल अवस्था में पड़ा है सूचना मिलते ही सांडेराव थाना अधिकारी मय जाब्ता घटना स्थल पहुंचे व घयल व्यक्ति को सांडेराव चिकित्सालय लाया जहां डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया
अज्ञात मृतक के सर में चोट लगने से खून निकल रहा था शरीर पर जगह-जगह रगड़ के निशान होने के चलते प्रथम दृश्या दुर्घटना में मौत होना प्रतीत होता है मृतक का शव मोर्चरी में रखवा कर अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किया



