PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर थाना के जवाई बांध रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर युवक-युवती ने जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जवाई बांध रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 6.30 बजे सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर दोनों की बॉडी सुमेरपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाई हैं।
मृतकों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। युवती की उम्र करीब 20 साल और युवक की उम्र करीब 22 साल है। दोनों नाना थाना क्षेत्र के बताए जा रहे है परन्तु अभी तक आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। उनके परिजनों के आने पर उनकी पहचान हो पाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



