PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-अवैध मदिरा की बिक्री, संग्रहण, परिवहन, भंडारण के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में सिरोही आबकारी निरोधक दल को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने शिवगंज के रीको एरिया स्थित एक होटल में दबिश दी। भारी मात्रा में अवैध देशी-विदेशी शराब, बीयर बरामद की। एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
सहायक आबकारी अधिकारी जगदीश राम विश्नोई के नेतृत्व में सिरोही वृत्त के आबकारी निरीक्षक जय नारायण विक्रमसिंह ने 12 अगस्त को मुखबिर की गुप्त सूचना पर रीको एरिया स्थित वीर हनुमान होटल में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई में आरोपी पारसमल माली पुत्र धर्माराम माली के कब्जे से 17 गत्ता कार्टन में रखी अवैध शराब मिली। इसमें अंग्रेजी मदिरा के 191 पव्वे, बीयर की 96 बोतलें, किंगफिशर स्ट्रांग बीयर के 8 कैन, किंगफिशर स्मूथ बीयर की 13 बोतलें, बकार्डी कैनबेरी की 5 बोतलें, आरएमएल के 94 पव्वे, देशी मदिरा के 88 पव्वे शामिल हैं। टीम ने पारसमल माली को मौके से गिरफ्तार किया। आबकारी निरोधक दल सिरोही में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जांच शुरू की।

