PALI SIROHI ONLINE
रानी में विधिक सेवा समिति ने किया सघन वृक्षारोपण
नगराज वैष्णव
रानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के आदेशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति रानी के तत्वावधान में 15 अगस्त को सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रानी रविन्द्र सोलंकी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर न्यायिक कर्मचारी प्रवीण कुमार, महिपाल राठौड़, भरत कुमार बोस, तरुण सोलंकी, हड़मान राम सहित होमगार्ड जगदीश कुमार, परबत सिंह, माधोसिंह एवं भोपालसिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में बार मंडल अध्यक्ष ललित दवे सहित अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे।
न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा और पालन-पोषण भी आवश्यक है।

