• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

साण्डेराव में हाई वोल्टेज से घरों व दुकानों में जले लाखों के उपकरण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0
साण्डेराव में हाई वोल्टेज से घरों व दुकानों में जले लाखों के उपकरण

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेंवाड़ा

*साण्डेराव में डिस्कॉम की लापरवाही भारी, हाई वोल्टेज से फूके घरों व दुकानों के लाखों के उपकरण*

साण्डेराव। भीषण गर्मी के बीच डिस्कॉम की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं को गुरुवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब अचानक आए हाई वोल्टेज ने घरों और दुकानों में जमकर तबाही मचाई। इस तकनीकी खराबी के कारण बस स्टैंड सहित आस-पास के दर्जनों घरों और दुकानों में रखे कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए, जिससे उपभोक्ताओं को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

*बिना सूचना कटौती, पूछने पर टालमटोल*

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले ४-५ दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के रोजाना ५ से ६ घंटे तक बिजली काटी जा रही है। अघोषित कटौती के कारण इस तपती गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जब इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों या कर्मचारियों से संपर्क किया जाता है, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।

*पल भर में स्वाहा हुए लाखों के उपकरण*

गुरुवार को बिजली की आंख मिचौली के बीच अचानक लाइनों में हाई वोल्टेज आ गया। इसके चलते बस स्टैंड क्षेत्र की दुकानों और घरों में चल रहे एसी (AC), फ्रिज, कूलर, पंखे और पानी की मोटरें अचानक ब्लास्ट के साथ जल गईं। कई जगह उपकरणों से धुआं निकलने लगा। दुकानदारों का कहना है कि अचानक हुए इस हादसे से उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और पल भर में लाखों का सामान बर्बाद हो गया।

पीड़ित ग्रामीण सुमेरसिंह ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से आ रही कम-ज्यादा और हाई वोल्टेज बिजली के कारण उनके घर का फ्रिज, पंखा और एलईडी (LED) टीवी जल गए हैं। इस हादसे से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

*ग्रामीणों ने दी चेतावनी-*

बिजली विभाग की इस लापरवाही के खिलाफ अब कस्बे के व्यापारियों और ग्रामीणों में गहरा रोष है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की गई, ग्रिड को सुधारा नहीं गया और पीड़ित दुकानदारों व मकान मालिकों को नुकसान का उचित मुआवजा नहीं मिला, तो वे बिजली कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Previous Post

दो पिकअप भिड़ी, दो की मौत: केबिन में फंसे शवों को क्रेन से निकाला, सांचौर जा रही थी दोनों गाड़ियां

Next Post

बिजोवा में 24 मई को विराट कवि सम्मेलन, नामचीन कवि बिखेरेंगे रसों की फुहार

Next Post
बिजोवा में 24 मई को विराट कवि सम्मेलन, नामचीन कवि बिखेरेंगे रसों की फुहार

बिजोवा में 24 मई को विराट कवि सम्मेलन, नामचीन कवि बिखेरेंगे रसों की फुहार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page