• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो पिकअप भिड़ी, दो की मौत: केबिन में फंसे शवों को क्रेन से निकाला, सांचौर जा रही थी दोनों गाड़ियां

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0
दो पिकअप भिड़ी, दो की मौत: केबिन में फंसे शवों को क्रेन से निकाला, सांचौर जा रही थी दोनों गाड़ियां

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

बालेसर (जोधपुर)-जोधपुर के बालेसर थाना क्षेत्र में दो पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे की पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के शव केबिन में फंस गए, जिन्हें क्रेन की सहायता से बाहर निकालना पड़ा।

हादसा अमृतसर-जामनगर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर आगोलाई के पास शुक्रवार सवेरे करीब 9 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बालेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बालेसर सीएचसी में रखवाया है।हिसार से सांचौर जा रही थी दोनों गाड़ियां

बालेसर थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया- दो पिकअप हरियाणा के हिसार से सांचौर जा रही थी। एक पिकअप में खेती के यंत्र भरे थे। जबकि दूसरी में लॉकर भरे हुए थे। बालेसर के खुड़ियाला गांव से आगे चलते ही कृषि यंत्र से भरी पिकअप आगे चल रही पिकअप से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाली पिकअप का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि आगे वाली पिकअप में भारी सामान होने से वो रुक गई और आगे की तरफ से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

दो की मौत, केबिन में फंसे शव हादसे में पीछे वाली पिकअप में सवार हरियाणा के कालावाली निवासी रणजीत सिंह (25) पुत्र लाब सिंह और रेशम (28) पुत्र मयंक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव पिकअप के केबिन में बुरी तरह से फंस गए थे।हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और हाईवे एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। नेशनल हाईवे एम्बुलेंस के ईएमटी गणेश पालीवाल और पायलट रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे।

क्रेन की सहायता से निकाले शव

पुलिस ने क्रेन को मौके पर बुलाकर केबिन से दोनों के शव बाहर निकाले। शवों को बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मॉच्र्युरी में लेकर गए। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे की सूचना मिलने पर आगोलाई पुलिस चौकी इंचार्ज मांगीलाल विश्नोई अपने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।

Previous Post

पिंडवाड़ा-कार-ट्रक की टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत: 1 गंभीर घायल, चवरली गांव के पास हुआ हादसा

Next Post

साण्डेराव में हाई वोल्टेज से घरों व दुकानों में जले लाखों के उपकरण

Next Post
साण्डेराव में हाई वोल्टेज से घरों व दुकानों में जले लाखों के उपकरण

साण्डेराव में हाई वोल्टेज से घरों व दुकानों में जले लाखों के उपकरण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page