• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बिजोवा में 24 मई को विराट कवि सम्मेलन, नामचीन कवि बिखेरेंगे रसों की फुहार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0
बिजोवा में 24 मई को विराट कवि सम्मेलन, नामचीन कवि बिखेरेंगे रसों की फुहार

PALI SIROHI ONLINE

बिजोवा में 24 मई को विराट कवि सम्मेलन, नामचीन कवि बिखेरेंगे रसों की फुहार

रानी निकटवर्ती बिजोवा गांव स्थित भगवान महावीर गौशाला में 24 मई, रविवार को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लायंस क्लब रानी के तत्वावधान में होगा।

कार्यक्रम के संयोजक एवं मंच संचालक कवि युगराज जैन ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

ये दिग्गज कवि होंगे शामिल:
हास्य रस: सुप्रसिद्ध हास्य कवि राव अजात शत्रु, हास्य कवि सुनील व्यास एवं हास्य कवि दिनेश बंटी अपनी चुटकियों से श्रोताओं को लोटपोट करेंगे।
वीर रस: कवि अंशुमान आजाद ओजस्वी रचनाओं से जोश भरेंगे।
श्रृंगार रस: कवयित्री भावना लोहार अपनी मधुर रचनाओं की प्रस्तुति देंगी।

युगराज जैन ने बताया कि गौशाला परिसर में आयोजित इस कवि सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में साहित्यिक वातावरण बनाना एवं गौ सेवा के प्रति जागरूकता लाना है। कार्यक्रम रविवार शाम 7 बजे शुरू होगा। लायंस क्लब रानी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कवि सम्मेलन का आनंद लेने की अपील की है।

Previous Post

साण्डेराव में हाई वोल्टेज से घरों व दुकानों में जले लाखों के उपकरण

Next Post

जिलें के ओधौगिक एवं समग्र विकास के साथ-साथ आओ गांव चले अभियान एवं कर्म-भूमि से मातृ-भूमि अभियान सम्बंधी बैठक आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page