• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा ने गायों को खिलाया हरा चारा, दिया गौ-भक्ति का संदेश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

*सांडेराव के अंबिका मंदिर स्थित हरिओम आश्रम में वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा ने गायों को खिलाया हरा चारा, दिया गौ-भक्ति का संदेश*

सांडेराव । स्थानीय कस्बे के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री अंबिका मंदिर हरिओम साध्वी जमना बाई आश्रम (हरिओम आश्रम) एवं मां अंबिका मंदिर परिसर में वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा द्वारा बेसहारा गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था कर गौ-भक्ति और जीव-दया का एक अनूठा संदेश दिया गया। इस पुनीत कार्य के तहत भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए गौमाता के लिए भारी मात्रा में पौष्टिक हरे चारे की व्यवस्था की गई।

इस दौरान पत्रकार मेवाड़ा ने अपने हाथों से गायों को चारा खिलाया। सनातन धर्म में गौ-सेवा को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार गाय में ३३ करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और मूक पशुओं की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई दूसरा पुण्य नहीं है। उन्होंने कहा कि “धन हमेशा पुण्य कार्यों से ही प्राप्त होता है” और हमारी कमाई का एक हिस्सा जीव-जंतुओं और समाज कल्याण में लगना चाहिए।
*तपोभूमि पर उमड़ी श्रद्धा:-*

साध्वी जमना बाई आश्रम (हरिओम आश्रम) और अंबिका मंदिर क्षेत्र में अपनी आध्यात्मिक और जन-कल्याणकारी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इस पावन परिसर में आयोजित इस सेवा कार्य को देखकर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों ने वरिष्ठ पत्रकार के इस प्रयास की जमकर सराहना की। इस अवसर पर आश्रम के सेवादारों, मंदिर समिति के सदस्यों सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

Previous Post

आबुरोड-20 अवैध विस्फोटक छड़ों के साथ एक गिरफ्तारः कुएं और अन्य स्थानों पर विस्फोट कार्य में उपयोग

Next Post

सांडेराव-अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व, अमन-चैन की मांगी दुआ

Next Post
सांडेराव-अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व, अमन-चैन की मांगी दुआ

सांडेराव-अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व, अमन-चैन की मांगी दुआ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page