आबुरोड-20 अवैध विस्फोटक छड़ों के साथ एक गिरफ्तारः कुएं और अन्य स्थानों पर विस्फोट कार्य में उपयोग
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड में सदर थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 विस्फोटक छड़ें बरामद की हैं, जिनका उपयोग कुएं और अन्य स्थानों पर विस्फोट कार्य में किया जाता है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शहर के निकट भाटनी गांव की मुरी फली स्थित एक खेत में की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी के पास विस्फोटक सामग्री रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।
सदर पुलिस ने आरोपी भीका भील के खिलाफ बिना अनुमति विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से सभी 20 अवैध विस्फोटक छड़ें जब्त कर ली हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने यह विस्फोटक सामग्री कहां से प्राप्त की थी और इसका उपयोग किन कार्यों में किया जा रहा था।
