• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-नशे में ड्राइवर ने ट्रेलर को लगाई आग:  ट्रेलर जलकर हुआ खाक, पुलिस ने चालक का करवाया मेडिकल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
सांडेराव-नशे में ड्राइवर ने ट्रेलर को लगाई आग:  ट्रेलर जलकर हुआ खाक, पुलिस ने चालक का करवाया मेडिकल

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा/खीमाराम मेवाडा

पाली-पाली में रविवार को कोयले की चूरी से भरा एक ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गया। ड्राइवर नशे में बताया जा रहा है। जिसने कई प्रयास किए लेकिन वापस ट्रेलर को सड़क पर नहीं ला सका और गुस्से में ट्रेलर को आग लगा दी। बाद में दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। पुलिस ड्राइवर को पकड़कर मेडिकल करवाने हॉस्पिटल ले गई।

सांडेराव थाने के एएसआई कपूराराम ने बताया कि ढोला के निकट हादसा होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां कोयल की चूरी से भरा ट्रेलर जल रहा था। मौके पर दमकलकर्मियों को बुलाया जिन्होंने आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि ट्रेलर का ड्राइवर दीपक पुत्र धर्मराज नशे में था। जिससे ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गया। हादसे में ड्राइवर भी चोटिल हो गया। उसने कई बार ट्रेलर को वापस सड़क पर लाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुआ। ऐसे में गुस्से में आकर ट्रेलर को उसने खुद आग लगा दी। ट्रेलर में लगी आग बुझाने के लिए पाली सहित आस-पास से चार दमकलों को बुलाया गया। जिन्होंने आग पर काबू पाया।

Previous Post

पचपदरा में प्रधानमन्त्री के कार्यक्रम को लेकर वीवी आईपी यात्रा कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबन्ध

Next Post

रेवदर में बेकाबू कार-बाइक की टक्कर, पिता की मौत: बेटा गंभीर रूप से घायल, एसडीओ ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page