• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रेवदर में बेकाबू कार-बाइक की टक्कर, पिता की मौत: बेटा गंभीर रूप से घायल, एसडीओ ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
रेवदर में बेकाबू कार-बाइक की टक्कर, पिता की मौत: बेटा गंभीर रूप से घायल, एसडीओ ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर क्षेत्र में करोटी पुल के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आपस में टक्कर के बाद एक कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक से जा टकराई। इस हादसे में असावा निवासी चौपाराम पुत्र मनाराम माली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र भंवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, चौपाराम माली अपने पुत्र भंवरलाल के साथ बाइक पर असावा से करोटी की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चौपाराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल भंवरलाल को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

एसडीओ ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

घटना के समय मौके से गुजर रहे उपखंड अधिकारी राजन लोहिया ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और घायलों की मदद की। उन्होंने बिना देरी किए अपनी निजी गाड़ी से दोनों को रेवदर अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर उपचार मिल सका।

परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Previous Post

सांडेराव-नशे में ड्राइवर ने ट्रेलर को लगाई आग:  ट्रेलर जलकर हुआ खाक, पुलिस ने चालक का करवाया मेडिकल

Next Post

रेवदर में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौतः एक गंभीर घायल, शव मोर्चरी में रखवाए गए

Next Post

रेवदर में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौतः एक गंभीर घायल, शव मोर्चरी में रखवाए गए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page