• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पचपदरा में प्रधानमन्त्री के कार्यक्रम को लेकर वीवी आईपी यात्रा कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबन्ध

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
पचपदरा में प्रधानमन्त्री के कार्यक्रम को लेकर वीवी आईपी यात्रा कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबन्ध

PALI SIROHI ONLINE

*पचपदरा में प्रधानमन्त्री के कार्यक्रम को लेकर वीवी आईपी यात्रा कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबन्ध*

पाली, 19 अप्रैल। सत्येन्द्र सिंह, महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, जोधपुर ने बताया कि दिनांक 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाईनरी के शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा के लिए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

*सभा में आने वाले वाहनों का रूट एवं पार्किंग व्यवस्था -*

1. बाड़मेर, जैसलमेर की तरफ से बायतू होते हुए आने वाले वाहनों का रूट बाड़मेर, जैसलमेर जिलों से आने वाले वाहन बागुण्डी चौराहा होते हुए नेशनल हाईवे 25 पर सभास्थल से पहले बायीं तरफ नीचे उत्तर कर सांभरा माता मन्दिर के सामने पार्किंग P-2 में छोटे वाहन कार, जीप, बोलेरो वगैराह पार्क करेंगे। जिसके पास ही पार्किंग P-2A में मोटर साईकिल पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बसों की पार्किंग सभास्थल से पहले नेशनल हाईवे 25 के दाहिनी तरफ पार्किंग P-4A स्थल पर करेंगे।

2. उदयपुर, सिरोही, जालोर, पाली की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट सिरोही, जालोर, पाली जिलों से आने वाले वाहन सिवाना सर्किल से जसोल फांटा, छत्रियों का मोर्चा पुलिस थाना बालोतरा के आगे से ओवर ब्रीज के उपर से होते हुए खेड़ रोड से खेड़, बागुण्डी चौराहा से नेशनल होईवे 25 पर दाहिनी तरफ निर्धारित रूट पर चलते हुए सभास्थल से पहले दाहिनी तरफ नेशनल हाईवे 25 से नीचे उतर कर पार्किंग-P-1 में छोटे वाहन कार, जीप, बोलेरो वगैराह वाहन पार्क करेंगे। मोटरसाईकिल की पार्किंग पार्किंग-P-10 स्थान पर करेंगे।

बसों की पार्किंग कार्यक्रम स्थल से थोड़ा पहले दाहिनी तरफ पार्किंग P 4B स्थल पर करेंगे।

3. गुड़ामालानी, सिणधरी की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट गुड़ामालानी व सिणधरी से आने वाले वाहन, मेगाहाईवे गाहाईवे पर कालूड़ी गांव से डायवर्ट होकर सिणली, तिलवाड़ा से तिलवाड़ा रेल्वे फाटक होते हुए बागुण्डी रोड होते हुए बागुण्डी चौराहा से नेशनल होईवे 25 पर दाहिनी तरफ निर्धारित रूट पर चलते हुए सभास्थल से पहले दाहिनी तरफ नेशनल हाईवे 25 से नीचे उत्तर कर आगे चलकर पार्किंग P-1 में छोटे वाहन कार, जीप, बोलेरो वगैराह वाहन पार्क करेंगे। मोटरसाईकिल की पार्किंग, पार्किंग P-10 स्थान पर करेंगे।

बसों की पार्किंग सभा स्थल से पहले दाहिनी तरफ पार्किंग P-4B स्थल पर करेंगे।

4. जोधपुर, नागौर, अजमेर, ब्यावर व राजसमन्द की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट जोधपुर, नागौर, अजमेर, ब्यावर व राजसमन्द जिलों से सभा में आने वाले वाहन कल्याणपुर, सरवड़ी, कुड़ी होते हुए बाईपास पचपदरा रोड पर स्थित कौशल होटल के आगे से बाईपास रोड से होते हुए ओवरब्रीज के उपर से बाड़मेर रोड पर दानापानी होटल से आगे बायीं तरफ वाई जंक्शन पोईन्ट से बायीं तरफ चलते हुए, सभास्थल से पहले बायीं तरफ बसों की पार्किंग, पार्किंग स्थल P 8,7,6 में करेंगे तथा छोटे वाहनों की पार्किंग दाहिनी तरफ P-5 में करेंगे, तथा मोटर साईकिल पार्किंग की व्यवस्था पार्किंग P-9 पर निर्धारित स्थान पर करेंगे।

फलौदी, शेरगढ़, बालेसर व थोब की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट फलौदी, शेरगढ़, बालेसर व थोब से सभा में आने वाले वाहन मेगा हाईवे होते हुए पुलिस थाना पचपदरा के सामने से होते हुए पारस सर्किल व पाटोदी से आने वाले वाहन भी पारस सर्किल पचपदरा से होते हुए गुलाब सर्किल से बाड़मेर रोड की तरफ ओवर ब्रीज के नीचे से दानापानी होटल से आगे बायीं तरफ वाई जंक्शन पोईन्ट से बायीं तरफ चलते हुए, सभास्थल से पहले बायीं तरफ बसों की पार्किंग, पार्किंग स्थल P-8,7,6 में करेंगे। तथा छोटे वाहनों की पार्किंग दाहिनी तरफ P-5 में करेंगे। मोटरसाईकिल की पार्किंग, पार्किंग-P-9 स्थान पर करेंगे।

6. बालोतरा कस्बा से आने वाले वाहनों का रूट कस्बा बालोतरा से जैरला होते हुए सभा स्थल पर पहुंचने वाले वाहनों के लिये पार्किंग P-1 निर्धारित हैं, वहाँ वाहन पार्क करेंगे।

नोटः- 1 सरकारी छोटे वाहनों की पार्किंग P-5G स्थान पर करेंगे।

2 वीआईपी वाहनों (पास धारक वाहन) की पार्किंग सभा स्थल के पास बाड़मेर रोड नेशनल हाईवे 25 पर स्थित वीआईपी पार्किंग P-3 में करेंगे।

*-: डायवर्जन :-*

– दिनांक 21.04.2026 को कार्यक्रम स्थल / सभास्थल में नहीं आने वाले कॉमर्शियल (ट्रक, टैंकर, ट्रेलर व अन्य मालवाहक वाहन) वाहनों के लिये रूट डायवर्जन

1. बाड़मेर से जोधपुर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन बाड़मेर से जोधपुर जाने वाले भारी वाहन बायतू कस्बे से पहले फलसुंड फांटा से बायीं तरफ मुड़कर कानोड़, गिड़ा, परेउ, पाटोदी, थोब व नागाणा से कल्याणपुर होते हुए जोधपुर जाएंगे।

2. धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, सिणधरी से जोधपुर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन कस्बा सिणधरी से जीवाना होते हुए भारतमाला रोड का उपयोग करते हुए जोधपुर जाएंगे।

3. बालोतरा कस्बा से जोधपुर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन बालोतरा से जोधपुर जाने के लिये मुंगड़ा सर्किल से उमरलाई, धवा रोड होते हुए जोधपुर जाएंगे।

4. पचपदरा कस्बा से जोधपुर व बाड़मेर जाने वाले वाहन गुलाब सर्किल से सिद्धराज होटल से मुंगड़ा सर्किल होते हुए जाएंगे।

5. फलौदी, शेरगढ़ की तरफ से मेगाहाईवे से सांचौर, गुड़ामालानी की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन फलौदी, शेरगढ़ की तरफ से मेगा हाईवे से सांचौर, गुड़ामालानी की तरफ जाने वाले वाहन रेवाड़ा से बायीं तरफ डायवर्ट होकर कुड़ी होते हुए पटाउ से भारतमाला रोड से जा सकेंगे।

6. जोधपुर से सिणधरी, गुड़ामालानी, धोरीमन्ना व सांचौर की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डाईवर्जन जोधपुर से सिणधरी, गुड़ामालानी, धोरीमन्ना व सांचौर की तरफ जाने वाले वाहन जोधपुर से सरहद गांव पटाउ से डायवर्ट होकर भारतमाला रोड का उपयोग लेते हुए जाएंगे।

7. भारतमाला से पचपदरा कस्बा की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं आएंगे।

एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से चलेगा। डाईवर्जन इन वाहनों पर लागू नहीं होगा।

उक्त कार्यक्रम के दौरान यातायात जानकारी हेतु हेल्प लाईन नम्बर -100/02988 -220010/9530438083

Previous Post

मावल में हजरत भोले शाह पीर बाबा का उर्स:अकीदतमंदों ने चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी

Next Post

सांडेराव-नशे में ड्राइवर ने ट्रेलर को लगाई आग:  ट्रेलर जलकर हुआ खाक, पुलिस ने चालक का करवाया मेडिकल

Next Post
सांडेराव-नशे में ड्राइवर ने ट्रेलर को लगाई आग:  ट्रेलर जलकर हुआ खाक, पुलिस ने चालक का करवाया मेडिकल

सांडेराव-नशे में ड्राइवर ने ट्रेलर को लगाई आग:  ट्रेलर जलकर हुआ खाक, पुलिस ने चालक का करवाया मेडिकल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page