PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बाली(पाली) : ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत।
बाली उपखंड के फालना और बिजोरिया रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर कार्य कर रहे एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फालना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बाली अस्पताल लाया गया।
बताया जा रहा है कि मजदूर की हालत गंभीर होने के कारण उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


