
PINTU AGARWAL CHAMUNDERY
PALI SIROHI ONLINE
सांडेराव-ऑपरेशन धर कर भर के तहत 10000 की ईनमी अपराधी लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, लुटेरी दुल्हन का सहयोगी आरोपी भी गिरफ्तार, गिरफ्तार शुदा दोनो आरोपी टॉप-10 में चयनित 3 साल से फरार
चूनाराम जाट आईपीएस पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि महानिरीक्षक जोधपुर रेन्ज जोधपुर द्वारा चलाये गये धर कर भर अभियान के तहत पुलिस थाना साण्डेराव के प्रकरण सख्या 14/2022 में वांछित लुटेरी दुल्हन मय सहयोगी मुलजिम पिछले तीन साल से सकुनत से रूपोश होने से व लुटेरी दुल्हन व सहयोगी वाछित मुलजिम की गिरफतारी हेतु चैन सिंह महेचा अति. पुलिस अधीक्षक बाली के सुपरविजन में जितेन्द्रसिह आरपीएस पुलिस उपधीक्षक सुमेरपुर के निर्देशन में निम्न टीम का गठन किया गया।
गठित टीम :-
- गीतासिह उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराव जिला पाली।
- श्रवणसिंह सउनि. पुलिस थाना साण्डेराव जिला पाली।
3- पाबुसिह कानि. न. 1353 पुलिस थाना साण्डेराव जिला पाली। - देवीसिंह कानि. न. 760 पुलिस थाना साण्डेराव जिला पाली।
घटना का विवरण :-
प्रार्थी ललित कुमार के साथ वर्ष 2022 में घोखाधड़ी कर आरोपीया ज्योति ने अपने सहयोगीयो के साथ मिल कर प्रार्थी से 3 लाख रूप्ये लेकर शादी की तथा शादी करने के बाद मुलजिमा ज्योति थोडे समय तक प्रार्थी के साथ रही और उसके बाद प्रार्थी के पैसे हडप कर भाग गई। जिस पर प्रार्थी ललित कुमार द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण पुलिस थाना साण्डेराव पर दर्ज करवाया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिसः-
उपरोक्त प्रकरण में वांछित लुटेरी दुल्हन 10000 रूप्ये की ईनामी अपराधी की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सोशल मिडिया प्लेटफार्म के जरिये लुटेरी दुल्हन ज्योति से मित्रता कर ज्योति के सम्भावित ठीकानो का पता लगाया जाकर सायबर तकनिक के जरिये लुटेरी दुल्हन को मालगांव महाराष्ट्रा से दस्तयाब किया गया तथा मुलजिमा ज्योति के सहयोगी मुलजिम महावीर को जोधपुर से दस्तयाब कर प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया। मुलजिमा ने लोगो के साथ षडयन्त्र कर राजस्थान,
गुजरात, महाराष्ट्र राज्य में अलग-अलग लोगो से अब तक कुल 11 शादीया की है।
गिरफतारशुदा मुलजिम का विवरण :-
- ज्याति पोफले पत्नि स्व. नितिन पोफले पुत्री वामनराय उम्र 45 साल निवासी खरवंडी पुलिस थाना पाथर्डी कासार जिला अहमदनगर महाराष्ट्र हाल महाडा कॉलोनी मुर्तिजापुर, एन-2 सिडको औरंगाबाद हाल रा. जयभवानी नगर एन-4 सिडको ओरगांबाद हाल पलेट न.02 क.स.32/2 क्लासिक रेजिडेन्स उत्तर नगरी ब्रिजवाडी शम्भाजी नगर औरंगाबाद महाराष्ट्रा
- महावीर बोहरा पुत्र धर्मीचन्द जी बोहरा उम्र 32 साल पेशा प्राईवेट नौकरी निवासी धेणोक पुलिस थाना लोहावट जिला फलोदी हाल मकान न. बी 152 रामेश्वर नगर सी.ए.एम. टेन्ट के पास बासनी पुलिस थाना भगत की कोठी जोधपुर हाल घोडा चौक जोधपुर पुलिस थाना सोजती गेट जिला जोधपुर।