
PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा/ पिंटु अग्रवाल
पाली-पुलिस थाना साण्डेराव की कार्यवाही। स्कॉर्पियो कार से अवैध देशी पिस्टल मय राउण्ड बरामद व दो मुलजिम गिरफतार। महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के द्वारा अवैध हथियार तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चूनाराम जी जाट IPS जिला पुलिस अधीक्षक पाली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैन सिंह महेचा आर.पी.एस. व जितेन्द्र सिंह राठौड आर.पी.एस. पुलिस उपधीक्षक सुमेरपुर के निर्देशन में व गीतासिह उनिपु, थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराव के नेतृत्व में दिनांक 09.04.2025 को संदिग्ध स्कॉर्पियो कार रजिस्ट्रेशन नम्बर जी.जे. 09 बी. सी. 6809 को एमवी एक्ट मे डिटेन कर तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से मुलजिम श्रवण कुमार व किशनलाल के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल मय राउण्ड जब्त किये गये तथा उक्त स्कॉर्पियो का चालक मुलजिम दिपक पुत्र मुन्नालाल जाति ब्राहम्ण निवासी सेवाडी पुलिस थाना बाली फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। मुलजिम श्रवण कुमार व किशनलाल को गिरफतार कर प्रकरण दर्ज किया गया जो वर्तमान में जैर अनुसधान है।
गठित टीमः-
- गीतासिंह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराव
- लक्ष्मणसिंह सउनि पुलिस थाना साण्डेराव
- मांगीलाल मुआ 487 पुलिस थाना साण्डेराव
- रामसिंह कानि. न. 559 पुलिस थाना साण्डेराव
- पाबुसिंह कानि 1353 पुलिस थाना साण्डेराव
- देवीसिह कानि. न. 760 पुलिस थाना साण्डेराव
- सुरेन्द्रसिंह कानि 1458 पुलिस थाना साण्डेराव
गिरफतारशुदा मुलजिम का विवरण :-
- श्रवण कुमार पुत्र खुमाराम उम्र 22 वर्ष निवासी हीरे की ढाणी पुलिस थाना गिडा जिला बालोतरा
- किशनलाल पुत्र जगुराम उम्र 21 वर्ष निवासी कानासर पुलिस थाना शिव जिला बाडमेर
फरार मुलजिम का विवरण :-
01 दिपक पुत्र मुन्नालाल निवासी सेवाडी पुलिस थाना बाली जिला पाली।


