PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-सांचौर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 85 ग्राम एमडी ड्रग और तस्करी में इस्तेमाल हुई एक स्विफ्ट कार जब्त की है।
जालोर एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई। सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ सांकड़ चौकी के कुड़ा गांव में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गुजरात नंबर की एक सफेद स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने उसे भगाने का प्रयास किया।
पुलिस ने तुरंत कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों से पूछताछ की। उन्होंने अपने पास एमडी ड्रग होने की बात कबूली। थानाधिकारी नेमाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी में 85 ग्राम एमडी बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुजरात के बनासकांठा जिले के दातीवाड़ा थाना क्षेत्र के नरसिंह भाई (27), माना भाई (24) और माना भाई (25) के रूप में हुई है।




