• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

राजस्थानी वेशभूषा में सजे श्रद्धालु, गरबा करते हुए निकली मां अर्बुदा की शोभायात्रा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 23, 2026
in Local
0
राजस्थानी वेशभूषा में सजे श्रद्धालु, गरबा करते हुए निकली मां अर्बुदा की शोभायात्रा

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-मां अर्बुदा देवी शक्तिपीठ में 15 दिवसीय शारदीय नवरात्र और शरद पूर्णिमा महोत्सव के तहत गुरुवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राजस्थानी वेशभूषा में सजे महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़े। गरबा किया। मां अर्बुदा के जयकारे के साथ जगह-जगह स्वागत हुआ।

ब्राह्मण स्वर्णकार परमार गोत्र परिवार, सिरोही-जालोर के तत्वावधान में शोभायात्रा पोलो ग्राउंड से रवाना हुई। टैक्सी स्टैंड से आगे बढ़ी। चाचा म्यूजियम चौराहा पहुंची। अंबेडकरसर्किल से होते हुए नेहरू सर्किल निकली। इसके बाद मां अर्बुदा देवी मंदिर पहुंची। राजस्थानी वेशभूषा में सजे श्रद्धालु पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहे।

मंदिर पहुंचने पर प्रधान पुजारी भारत रावल ने विधि-विधान से मां अर्बुदा की पूजा-अर्चना करवाई। आयोजन में सुरेश कुमार, जयंतीलाल, दिनेश कुमार, कालूराम, मुकेश कुमार सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मां अर्बुदा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के समापन के बाद शरद पूर्णिमा तक धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं।

Previous Post

पिण्डवाड़ा मे साढ़े तीन करोड़ की 4 बीघा 43 बिस्वा भूमि गिफ्ट,भूमि पर 6 करोड़ की लागत से बनेगा कालेज भवन

Next Post

सांचौर में ड्रग्स तस्करी करते तीन गिरफ्तारः कुड़ा गांव में गश्त के दौरान पकड़ा, एमडी और स्विफ्ट कार जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page