PALI SIROHI ONLINE
**दोनों चरणों में चुनाव ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को 26 अक्टूबर को मूल पदस्थापन स्थल पर उपस्थिति से छूट**
**पाली, 23 अक्टूबर।** पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत पाली जिले में प्रथम एवं द्वितीय चरण में निर्वाचन कार्य संपादित करवाने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने राहत प्रदान की है।
जारी आदेश के अनुसार प्रथम चरण में पंचायत समिति बगड़ी, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रानी एवं सुमेरपुर में मतदान दल 21 अक्टूबर को रवाना होकर निर्वाचन कार्य संपादित करवा रहे हैं। वहीं द्वितीय चरण में पंचायत समिति बाली, देसूरी, पाली एवं रोहट में निर्वाचन कार्य के लिए मतदान दल 27 अक्टूबर को निर्धारित स्थलों से रवाना होंगे।
जिले में दोनों चरणों के निर्वाचन कार्यक्रम के तहत लगातार चुनाव ड्यूटी करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को 26 अक्टूबर को एक दिन के लिए अपने मूल पदस्थापन अथवा प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होने से छूट प्रदान की गई है।




