• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नर्मदा नहर में मिला लापता युवक का शवःपरिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, 28 मई को घर से निकला था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर क्षेत्र में नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में एक लापता युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान सांचौर निवासी हनुमानाराम उर्फ कमलेश (21) पुत्र मादाराम देवासी के रूप में हुई है। कमलेश 28 मई से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सांचौर के समीप स्थित डबाल नहर में एक युवक का शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। बाद में परिजनों को बुलाकर शव की पहचान करवाई गई, जिसकी पुष्टि कमलेश के रूप में हुई।29 मई को परिचित ने देखा था

कमलेश 28 मई को घर से निकला था और देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मृतक के एक परिचित ने बताया कि कमलेश को 29 मई की शाम सांचौर के टाइम बाजार क्षेत्र में देखा गया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। नहर में शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और मामले को संदिग्ध बताया है।

पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सांचौर के युवा नेता गौरव सारण भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

Previous Post

गोगरा-मानसून आते ही गोगरा गांव के देवासीयो वास के बन जाते है यह हालात- ग्रामीण परेशानी

Next Post

मारवाड़ जंक्शन- कार की टक्कर से जानलेवा हमला,फायरिंग,हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार

Next Post
मारवाड़ जंक्शन- कार की टक्कर से जानलेवा हमला,फायरिंग,हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार

मारवाड़ जंक्शन- कार की टक्कर से जानलेवा हमला,फायरिंग,हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page