• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मारवाड़ जंक्शन- कार की टक्कर से जानलेवा हमला,फायरिंग,हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 30, 2026
in Local
0
मारवाड़ जंक्शन- कार की टक्कर से जानलेवा हमला,फायरिंग,हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पाली- जिला पुलिस अधीक्षक महोदया, मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में एवं निशांत भारद्वाज आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं रतनाराम आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में थानाधिकारी मय टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही व अनुसंधान करते हुए दिनांक 27.05.2026 की शाम को रेल्वे अण्डरब्रिज, सुर्यनगर में मूल सिंह उर्फ अर्जुन सिंह निवासी गुडारामसिंह पुलिस थाना सीरियारी जिला पाली की कार के टक्कर मार कर मारपीट करने व दिनांक 28.05.2026 को पुनः नृसिंहपुरा चौराया पर उक्त मुलजिमानों द्वारा प्रार्थी व उनके गांव के व्यक्तियों पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने की घटना कारित करने वाले आरोपी लक्ष्मणसिंह सहित तीन मुलजिमानों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की एवं घटना में अन्य संलिप्त मुलजिमानों की सरगरमी से तलाश की जा रही हैं।

घटना का विवरण-प्रार्थी मूल सिंह उर्फ अर्जुन सिंह निवासी गुडारामसिंह पुलिस थाना सीरियारी ने दिनांक 29.05.2026 को रिपोर्ट पेश की कि मैं गुडा रामसिंह पुलिस सिरियारी का निवासी हुँ तथा हमारे ग्राम से नदी निकलती है जहां से अवैध अधांधुध बजरी का दोहन किया जा रहा था जिसके संबंध में मुझ प्रार्थी एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा दिनांक 25.05.2026 को कलेक्टर महोदय पाली को ज्ञापन दिया गया था। जिस बात से रजिंश रखकर दिनांक 27.06.2026 को सांय में मारवाड जंक्शन से मेरे घर गुडा रामसिंह जा रहा तो सुर्यनगर झांझरिया हनुमानजी के अण्डरब्रीज से बाहर निकलते ही दो गाडी से मेरी गाडी के आडे फिरकर आगे पिछे गाडी खड़ी कर दी तथा मेरी गाडी के दो तीन बार टक्कर मारी तथा लोगों ने मेरी गाड़ी में तोड़ फोड़ की ओर मेरे साथ में लोहे के पाईपों से मारपीट की। इस घटना के संबंध में मैं मेरे गांव वालों के साथ में दिनांक 28.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाने थाना मारवाड़ आ रहा था तब नृसिंहपुरा चौराये पर गाडीयों सवार कुछ लोग आये ओर मेरे पीछे गाडी दौडा कर मेरे उपर गाडी चढ़ाने का प्रयास किया तथा मुझे मारने की नीयत से मेरे उपर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिस पर प्रकरण संख्या 131 दिनांक 29.05.2026 धारा 109 (1), 127(2), 115(2), 324(5), 351(3), 189(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर मुलजिमान की तलाश पतारती शुरु की गई।

पुलिस अनुसंधान एवं खुलासाः घटना की सुचना प्राप्त होते ही पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन की टीम तुरन्त मौके पर पहुंची व घटनास्थल का सुक्ष्म निरीक्षण किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया, जिला पाली के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला पाली य वृताधिकारी महोदय, वृत सोजत के निकट सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया एवं प्रकरण की वास्तविक घटनाकारित करने के उद्देश्य का पता कर टीमों का गठन कर मुलजिमानों की दस्तयाबी हेतू रवाना किया गया।

तरीका वारदात गिरफतार मुलजिमानों द्वारा पुर्व योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी की आने जाने के तरीके व प्रार्थी की अकेला होने की लोकेशन प्राप्त कर दिनांक 27.05.2026 को रेल्वे अण्डरब्रीज के अन्दर प्रवेश करने पर मौका पाकर प्रार्थी की गाड़ी के टक्कर मार कर प्रार्थी के साथ में मारपीट की गई एवं इसी प्रकार दिनांक 28.05.2026 को भी प्रार्थी की लोकेशन प्राप्त कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।

> कार्यवाही पुलिस मुख्य टीम –

1राजेन्द्र खदाव नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
2देशराज सउनिपु, पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
3जयराम मुआ. 473 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
4नरेन्द्र कुमार मुआ. 698 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
5 मुकेश कुमार कानि. 1330 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
नवीन कुमार कानि. 1025 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
7 श्रवण कुमार कानि. 95 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
8 मदन सिंह कानि. 779 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
9.राजेन्द्र कुमार कानि. 621 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
10. कैलाशचन्द कानि. 1637 पुलिस थाना मारवाड जंक्शन
11. सुरेश चन्द कानि. 902 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
12. सतीश कुमार कानि. 731 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
13.  कैलाश सिंह कानि. 643 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
14. सुरज कानि, 911 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन
15. जितेन्द्र चौहान कानि. चालक 446 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन

सहयोगी टीम
1. हुकुमगिरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरियारी मय टीम।
2.कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत रोड़ मय टीम।

> गिरफ्तार मुलजिमानों का नाम पता :-
1. लक्ष्मणसिंह पुत्र बाबूसिंह उम्र 20 साल निवासी रावतनगर पाली पुलिस थाना औधौगिक क्षेत्र, पाली
2-देवाराम उर्फ देवनारायण पुत्र  सुआलाल उम्र 20 साल निवासी नारेली पुलिस थाना अलवर गेट जिला अजमेर
३-जितेन्द्रसिह पुत्र  करणसिंह उम्र 32 साल निवासी बीरडावास पुलिस थाना डांगियावास जिला जोधपुर राज.

Previous Post

नर्मदा नहर में मिला लापता युवक का शवःपरिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, 28 मई को घर से निकला था

Next Post

रानी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर सौर ऊर्जा पिलर क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था नदारद

Next Post
रानी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर सौर ऊर्जा पिलर क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था नदारद

रानी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर सौर ऊर्जा पिलर क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था नदारद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page