• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गोगरा-मानसून आते ही गोगरा गांव के देवासीयो वास के बन जाते है यह हालात- ग्रामीण परेशानी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 30, 2026
in Local
0
गोगरा-मानसून आते ही गोगरा गांव के देवासीयो वास के बन जाते है यह हालात- ग्रामीण परेशानी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मानसून आते ही गोगरा गांव के देवासीयो वास के बन जाते है यह हालात- ग्रामीण परेशानी

पंचायत की अनदेखी के कारण 5 साल से सडक क्षतिग्रस्त और नालिया अमरूद से पानी निकासी के अभाव का दंश झेल रहे ग्रामीण

तखतगढ 30 मई (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड एव पंचायत समिति के अंतर्गत गोगरा गांव मे हर वर्ष यानी की मानसून शुरुआत होते ही देवासीयो वास के हालात गंभीर बन जाते है। जहा पिछले 5 वर्षों में ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही कहे या अंधे की के कारण 10 वर्षों पूर्व बनी सडक पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और आधी अधूरी नालिया भी अवरुद्ध होने से बरसाती पानी निकासी के अभाव मे ग्रामीणो के लिए आवागमन के लिए परेशानीया उठानी पड रही है। लेकिन कई बार शासन प्रशासन को शिकायत करने के उपरांत भी आज तक कोई सुनवाई नही हो री। बरसात शुरू होते ही मामा जी गली के इतने बुरे हालात हो जाते है कि लोग सो नहीं सकते जबकी अभी तो मानसून की बरसात शुरु होनी है। पहली बारिश में यह लोगों का हाल है तो आखिर इस गंदगी का कब तक सामना करते रहेंगे।

वार्ड नं 2 के वार्ड पंच देवाराम राव का कहना है हर साल बारिश के पानी से लोग परेशान हो रहे हैं जो करीब 5 वर्षों से ग्रामीण व राहगीर बारिश का मौसम शुरू होते ही देवासियों की गली में 10 वर्ष पूर्व निर्माण सड़क क्षतिग्रस्त व आधी अधूरी नालिया भी अवरूद्ध होने के कारण बारिश का पानी की निकासी नहीं हो रही जिससे गली में पानी भराध किचड रहता है जिससे आने जाने वाले लोग व बच्चे व पानी ले जाने वाली महिला और बुजुर्ग व्यक्तियों को गन्दे पानी से होकर जाना पड़ता है कहीं बार पंचायत को अवगत कराने के बावजूद पंचायत बजट का बहाना बनाकर टाल मटोल कर रही समस्त ग्रामीणो का कहना है कि इस भंयकर समस्या समाधान कर गली के पानी की निकासी की जाये और अभी बारिश के मौसम शुरू होने से पहले इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस सकता है और पानी निकासी नहीं की गई तो पानी भराव रहने से से कहें तरह की मौसमी बिमारी भी पनप सकती है समय रहते पंचायत को पानी निकासी की जावे अन्यथा मजबुरन ग्राम पंचायत पर ताले बन्दी व धरना प्रदर्शन करने में मजबुर होना पडेगा।

Previous Post

सुमेरपुर-उपखण्ड क्षेत्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन, 14 वर्षीय बालिकाओं को लगाए गए टीके

Next Post

नर्मदा नहर में मिला लापता युवक का शवःपरिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, 28 मई को घर से निकला था

Next Post

नर्मदा नहर में मिला लापता युवक का शवःपरिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, 28 मई को घर से निकला था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page