सांचौर-18 किलो डोडा पोस्त, 238 ग्राम अफीम बरामदः एक युवक को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-सांचौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18.415 किलोग्राम डोडा पोस्त और 238 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। यह कार्रवाई जालोर एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
सांचौर एसचओं नेमाराम के निकटतम सुपरविजन में उप निरीक्षक निम्बसिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। पुलिस ने धमाणा निवासी अनिल पुत्र किशनाराम को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक निम्बसिंह के साथ कांस्टेबल गोगाराम, मांगाराम, सेवाराम, प्रकाश बुरड़क और महिला कांस्टेबल प्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
