• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

4 ट्रेनें रद्द, 2 आंशिक रद्दः काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी, ऋषिकेश-बाड़मेर रहेगी ढाई घंटे रेगुलेट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
4 ट्रेनें रद्द, 2 आंशिक रद्दः काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी, ऋषिकेश-बाड़मेर रहेगी ढाई घंटे रेगुलेट

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-उत्तर-पश्चिम रेलवे ने परिचालन कारणों से जोधपुर मंडल से जुड़ी कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। 20 से 22 मई तक की अवधि में जहां 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, 2 आंशिक रद्द और 1-1 ट्रेन मार्ग परिवर्तित व रेगुलेट रहेंगी।

जोधपुर के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर भगत की कोठी-बासनी-सालावास स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉकसिग्नलिंग कार्य के चलते लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण 3 दिनों तक आठ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

14821 जोधपुर-साबरमतीः 20 और 21 मई को रद्द

14822 साबरमती-जोधपुर: 21 और 22 मई को रद्द

74839 भगत की कोठी-बाड़मेर : 21 मई को रद्द

74840 बाड़मेर-भगत की कोठी: 22 मई को रद्द

आंशिक रद्द ट्रेनें

14896 बाड़मेर-भगत की कोठी: 21 मई को बाड़मेर से

चलकर सिर्फ लूनी तक जाएगी। लूनी-भगत की कोठी के बीच रद्द रहेगी।

14893 भगत की कोठी-बाड़मेर : 21 मई को भगत की

कोठी की बजाय लूनी से चलेगी। भगत की कोठी-लूनी के बीच रद्द रहेगी।

रानीखेत का रहेगा मार्ग परिवर्तन

15014 काठगोदाम-जैसलमेर: 20 मई को काठगोदाम से चलने वाली यह ट्रेन बदले रूट फुलेरा-डेगाना-मेड़ता रोड-जोधपुर होकर जाएगी। मकराना, डेगाना और मेड़ता रोड स्टेशनों पर रुकेगी।रेगुलेट होगी ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन

14887 ऋषिकेश-बाड़मेर : 18 मई को ऋषिकेश से रवाना

होने वाली ट्रेन बीकानेर-जोधपुर के बीच 2 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

कल चलेगी जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन

बाबा रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सोमवार को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ग्रीष्मावकाश के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष रेलसेवा एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया- ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 18 मई को सुबह 9:30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन राईका बाग, मंडोर, मारवाड़ मथानियां, तिंवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट तथा फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करते हुए दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।

उन्होंने बताया- वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल सोमवार दोपहर 2 बजे रामदेवरा से रवाना होकर इन स्टेशनों पर ठहराव करती हुई शाम 5:30 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन में 10 कोच होंगे

रेलवे के अनुसार- इस स्पेशल ट्रेन में कुल 10 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 जनरल तथा दो गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। सभी कोच अनारक्षित रहेंगे, जिससे यात्रियों को आसानी से यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

Previous Post

सांचौर-18 किलो डोडा पोस्त, 238 ग्राम अफीम बरामदः एक युवक को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post
पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page