• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-अवैध मेडिकल स्टोर पर ANTF की दबिश: 5 लाख की नशीली टैबलेट्स जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
जालोर-अवैध मेडिकल स्टोर पर ANTF की दबिश: 5 लाख की नशीली टैबलेट्स जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने रविवार को बागोड़ा के मेड़ा गांव में बिना लाइसेंस चल रहे एक मेडिकल स्टोर से करीब 5 लाख रुपए की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त की हैं। मौके से एक आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार किया है।

एएनटीएफ IG विकास कुमार के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि मेड़ा गांव स्थित न्यू जयदीप मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से एनडीपीएस (NDPS) घटक युक्त नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक के लिएटीम ने पहले ग्राहकों के माध्यम से जानकारी जुटाई। इसके बाद जालोर के औषधि नियंत्रण अधिकारी (ड्रग इंस्पेक्टर) और बागौड़ा थाना पुलिस को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर दबिश दी गई।

2500 प्रतिबंधित दवाइयां मिली

तलाशी के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में ट्रामाडोल और एल्प्राजोलम समेत करीब 2500 प्रतिबंधित टैबलेट्स बरामद की गईं। औषधि नियंत्रण अधिकारी द्वारा जब मेडिकल संचालक से इन दवाओं को रखने और बेचने के संबंध में वैध ड्रग लाइसेंस या अनुज्ञा पत्र मांगा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

बालोतरा का आरोपी गिरफ्तार

दुकान में औषधि नियंत्रण विभाग ने स्टॉक को जब्त कर लिया। वहीं, स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल संचालक जगदीश कुमार (27) पुत्र डूंगरामराम जाति जाट, निवासी समो की ढाणी (जाली खेड़ा), पुलिस थाना आरजीटी नगर, जिला बालोतरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां कहां से लेकर आता था।

Previous Post

लुंदाडा में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं वाराही माताजी मेले, ओर मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव, धर्मशाला भवन उद्वघाटन में हुए सम्मलित

Next Post

सांचौर-18 किलो डोडा पोस्त, 238 ग्राम अफीम बरामदः एक युवक को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page