• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तारः अवैध शराब तस्करी में इस्तेमाल ट्रक का मालिक हिसार से पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 27, 2026
in Local
0
तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तारः अवैध शराब तस्करी में इस्तेमाल ट्रक का मालिक हिसार से पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के एक मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध शराब तस्करी में इस्तेमाल किए गए ट्रक का मालिक है और लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था। सांचौर थाना पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की।आबकारी अधिनियम के मामले में था वांछित

पुलिस के अनुसार, सांचौर थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 218 में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अवैध शराब तस्करी में इस्तेमाल वाहन के मालिक हरियाणा के हिसार जिले के राजली निवासी रमेश कुमार (58) पुत्र पृथ्वीसिंह जाट पिछले तीन साल से वांछित चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

सटीक सूचना मिलने पर दी दबिश

सांचौर थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में सटीक सूचना मिली। इसके बाद सांचौर पुलिस ने हरियाणा पुलिस से समन्वय स्थापित किया।

पुलिस टीम ने हिसार के केमरी रोड स्थित एक ऑफिस पर अचानक दबिश दी और आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

यह पुलिस टीम रही शामिल

इस कार्रवाई में सांचौर थानाधिकारी नेमाराम, एएसआई जालोरासिंह, हैड कांस्टेबल किशन, हरिराम और प्रकाश बुरड़क शामिल रहे।

Previous Post

पाली-ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौतः एक गंभीर घायल;अखावास के निकट की घटना, परिजनों ने जताया विरोध

Next Post

गौशाला को दान की 7 बीघा भूमिः वाड़ा गांव में करीब 2 करोड़ की भूमि गौशाला के नाम समर्पित

Next Post
गौशाला को दान की 7 बीघा भूमिः वाड़ा गांव में करीब 2 करोड़ की भूमि गौशाला के नाम समर्पित

गौशाला को दान की 7 बीघा भूमिः वाड़ा गांव में करीब 2 करोड़ की भूमि गौशाला के नाम समर्पित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page