• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गौशाला को दान की 7 बीघा भूमिः वाड़ा गांव में करीब 2 करोड़ की भूमि गौशाला के नाम समर्पित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 27, 2026
in Local
0
गौशाला को दान की 7 बीघा भूमिः वाड़ा गांव में करीब 2 करोड़ की भूमि गौशाला के नाम समर्पित

PALI SIROHI ONLINE

मालवाड़ा (रानीवाड़ा)-मालवाडा के पास वाड़ा गांव में एक भामाशाह परिवार ने रामदेव गौशाला वाडा को लगभग 7 बीघा भूमि दान की है। स्वर्गीय दरगाराम, भूराराम और नागजीराम पुत्र दीपाराम राजपुरोहित परिवार द्वारा दान की गई इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह दान गौसंरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

परिवार ने विधिवत रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर भूमि गौशालाके नाम समर्पित की। यह भूमि गौवंश के संरक्षण, चारे की व्यवस्था और गौशाला के विस्तार तथा विकास कार्यों के लिए उपयोग की जाएगी।

इस अवसर पर रामदेव गौसेवा समिति के अध्यक्ष बलवंत राजपुरोहित, समिति के पदाधिकारियों, गौसेवकों और ग्रामीणों ने भामाशाह परिवार का सम्मान किया। उन्होंने परिवार के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यह योगदान गौसेवा को मजबूती देगा और समाज के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

वाड़ा गांव में हुए इस भूमि दान की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण की भावना का एक उदाहरण बताया।

Previous Post

तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तारः अवैध शराब तस्करी में इस्तेमाल ट्रक का मालिक हिसार से पकड़ा

Next Post

पिंडवाड़ा-तेल गर्म करते लगी आग, महिला के दोनों हाथ झुलसेः पिंडवाड़ा में अचार बनाते समय हादसा, सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page