PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर की एएनटीएफ टीम और बाड़मेर की धोरीमन्ना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 229 ग्राम एमडी ड्रग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सांचौर में हुई।
गिरफ्तार आरोपी जगदीश कुमार (20) चितलवाना थाना क्षेत्र के बरसल की बेरी का रहने वाला है। जबकि फिलहाल भैरुड़ी थाना सेड़वा क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जगदीश विश्नोई अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल है। वह धोरीमन्ना से रामजी का गोल जाने वाली सड़क पर एनएच-68 के पास मौजूद था। टीम के पहुंचने पर युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 229 ग्राम एमडी ड्रग मिला। ड्रग जब्त कर जगदीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब ड्रग के पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगा रही है।




