• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांचौर में 90 वर्षीय बुजुर्ग लापताः नहर के किनारे चप्पल, शर्ट और साफा मिले; गिरने की आंशका, तलाश जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 24, 2026
in Local
0
सांचौर में 90 वर्षीय बुजुर्ग लापताः नहर के किनारे चप्पल, शर्ट और साफा मिले; गिरने की आंशका, तलाश जारी

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर में 90 वर्षीय बुजुर्ग लापताः नहर के किनारे चप्पल, शर्ट और साफा मिले; गिरने की आंशका, तलाश जारी

सांचौर-सांचौर क्षेत्र के हाड़ेचा गांव से एक 90 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। दानाराम पुत्र देवराज मेघवाल के सिद्धेश्वर स्थित नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा नहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।नहर में गिरने की आशंका

जानकारी के अनुसार, दानाराम रविवार सुबह अपने घर से निकले थे। कुछ समय बाद नर्मदा नहर के किनारे उनकी चप्पल, शर्ट, साफा, एक थैली और पानी की बोतल पड़ी मिली। इन वस्तुओं के मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों को आशंका हुई कि बुजुर्ग नहर में गिर गए होंगे।

नहर में तलाश शुरू

घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से नहर में तलाश शुरू करवाई। इस दौरान आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। पुलिस प्रशासन ने बताया कि नहर में लगातार तलाश जारी है।

बुजुर्ग का कोई पुत्र नहीं

परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार, दानाराम की दो पुत्रियां हैं। उनकी बड़ी पुत्री इंद्रा का विवाह भाटवा गांव में हुआ है, जबकि दूसरी पुत्री दरिया दाता गांव में विवाहित हैं। बुजुर्ग का कोई पुत्र नहीं है। घटना की खबर मिलते ही दोनों पुत्रियां और अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।

Previous Post

दुष्कर्म और हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तारःमिलने बुलाया और गला दबाकर मार डाला, मिला था सड़ा-गला शव; 20 साल से था अफेयर

Next Post

पाली- मंत्री मदन दिलावर ने 421 स्टूडेंट्स को किया सम्मानितः बोले-शिक्षा से ही खुद का और समाज का विकास संभव

Next Post

पाली- मंत्री मदन दिलावर ने 421 स्टूडेंट्स को किया सम्मानितः बोले-शिक्षा से ही खुद का और समाज का विकास संभव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page