• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दुष्कर्म और हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तारःमिलने बुलाया और गला दबाकर मार डाला, मिला था सड़ा-गला शव; 20 साल से था अफेयर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 24, 2026
in Local
0
दुष्कर्म और हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तारःमिलने बुलाया और गला दबाकर मार डाला, मिला था सड़ा-गला शव; 20 साल से था अफेयर

PALI SIROHI ONLINE

गलियाकोट (डूंगरपुर)-पुलिस ने ‘ऑपरेशन शिंकजा’ के तहत बलात्कार और ब्लाइंड मर्डर के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 17 मई को सामने आई, जब महिला का 4-5 दिन पुराना सड़ा-गला शव मिला।मृतका और आरोपी के बीच पिछले 20 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने बलात्कार और हत्या के आरोपी को हिरासत में लिया, जिसके बाद पूछताछ और अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि 14 मई को आरोपी ने प्रेमिका (मृतका) को बुलाया। वहां उसने दुष्कर्म किया और फिर उसके सिर पर पत्थर से वार कर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को उसी नाले में फेंक दिया था।

बेटी ने 4 दिन पहले करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुलिस थाने में 18 मई को पीड़ित बेटी ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 14 मई को उसकी मां किसी काम से गई थीं, जिसके बाद वह घर नहीं लौटीं। परिवार ने चार दिनों तक रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला।

17 मई को किसी ने नाले में शव पड़े होने की जानकारी दी। फोटो और हुलिए व कपड़ों के आधार पर उसे अपनी मां होने का संदेह हुआ। बाद में सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में शव की पहचान उसकी मां के रूप में हुई।

Previous Post

चामुंडेरी में अर्बुदा माताजी मन्दिर प्रतिष्ठा वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित, ध्वजा के बाद महाप्रसादी का भी हुआ आयोजन

Next Post

सांचौर में 90 वर्षीय बुजुर्ग लापताः नहर के किनारे चप्पल, शर्ट और साफा मिले; गिरने की आंशका, तलाश जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page