• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सादड़ी में प्लास्टर करते समय 8 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूरःसिर में गंभीर चोट लगने से हॉस्पिटल में मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 28, 2026
in Local
0
सादड़ी में प्लास्टर करते समय 8 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूरःसिर में गंभीर चोट लगने से हॉस्पिटल में मौत

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के सादड़ी में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। मजदूर करीब 8 फीट ऊंचाई पर अड़ान पर खड़े होकर प्लास्टर कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे पाली के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार 28 नवंबर को सादड़ी केमेघवालों का बड़ा बास निवासी 52 साल के नारायणलाल पुत्र टीकमराम मेघवाल सादड़ी में एक निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर का काम कर रहे थे। इस दौरान वे करीब 8 फीट ऊंचाई पर अड़ान पर खड़े थे। अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद परिजन और अन्य लोग उन्हें उपचार के लिए शनिवार दोपहर पाली के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

पाली-बसों की जांच के दौरान मिली कमियां, 8 बसों के चालान

Next Post

पाली में उप प्रधान पद पर कांग्रेस की काजल कंवर विजयी, काजल कंवर को मिले 13 मत, भाजपा के दिलीप पटेल को मिले 4 मत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page